रेवांचल टाईम्स :2021 जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत शासन द्वारा प्रति तीन वर्ष में कक्षा 3, 5, 8 एवं 10 के लिए नेशनल अचीवमेण्ट सर्वे (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे) करवाया जाता है। इस वर्ष 12 नवम्बर 2021 को पूरे देश में नेशनल अचीवमेण्ट सर्वे, चिन्हित शालाओं संपन्न कराया गया जिसमें जिले की 183 शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं में कक्षा-3 में 52, कक्षा-5 में 53, कक्षा-8 में 56, एवं कक्षा-10 में 59 कक्षाओं का चयन एनएएस सर्वे हेतु किया गया। 12 नवम्बर 2021 को सर्वे हेतु सैंपल शाला के प्राचार्य, स्टॉफ सुबह 7 बजे, फील्ड इंवेस्टिगेटर सुबह 7ः30 बजे एवं पर्यवेक्षक सुबह 8ः30 बजे परीक्षा संचालन हेतु शाला में उपस्थित हुए। सर्वे हेतु चयनित कक्षा के विद्यार्थी 9ः30 बजे शाला में उपस्थित हुए हैं जहां विद्यार्थियों को सर्वे से पूर्व ओएमआर शीट के निर्देशों से अवगत कराया गया। जिले की 183 शालाओं में कक्षा-3 में 749, कक्षा-5 में 754, कक्षा-8 में 1479, कक्षा-10 में 1793 कुल- 4775 विद्यार्थी एनएएस सर्वे में सम्मिलित हुए।
एनएएस 2021 सर्वे में एटी, पीक्यू, टीक्यू, एसक्यू
संबंधी प्रश्न सम्मिलित थे जिसमें एटी एवं पीक्यू विद्यार्थियों द्वारा हल किये गए
तथा टीक्यू में विषय शिक्षकों द्वारा प्रश्न हल किये गये। साथ ही एसक्यू में
संस्था प्रमुख द्वारा प्रश्नों को हल किया गया। 183 सैंपल शालाओं में सर्वे संचालन की
स्थिति एवं मॉनीटरिंग हेतु कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा सहायक कलेक्टर
श्री अग्रिम कुमार को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। श्री शंकर सिंह मरावी
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला द्वारा जिला मुख्यालय की
शालाओं की मॉनीटरिंग की गई। विकासखण्ड स्तर पर मॉनीटरिंग हेतु विकासखण्ड स्त्रोत
समन्वयक बीआरसी को विकासखण्ड स्तर पर नोडल नियुक्त कर विकासखण्डर स्तर की चयनित
सैंपल शालाओं में एनएएस सर्वे संचालन एवं फील्ड इंवेस्टिगेटर, पर्यवेक्षक, विद्यार्थियों की उपस्थिति
एवं मॉनीटरिंग का दायित्व सौंपा गया।
जिला स्तर से श्रीमती सुनीता बर्वे
(नोडल अधिकारी एनएएस) जिला शिक्षा अधिकारी जिला मण्डला एवं श्री मुकेश कुमार
पाण्डेय (सहायक नोडल एनएएस) एपीसी समग्र शिक्षा सेके.एजु. मण्डला द्वारा मण्डला
विकासखण्ड, श्री
हीरेन्द्र वर्मा डीपीसी एसएसए मण्डला द्वारा नारायणगंज वि.ख., श्री एल.एस. मसराम योजना
अधिकारी द्वारा नैनपुर वि.ख., श्री कुंदन सिंह सूर्याम डाईट प्राचार्य द्वारा बिछिया वि.ख., श्री मदन झारिया सहा.सहा.
द्वारा मोहगांव वि.ख., श्री
एम.एस.सिन्द्राम सहा.संचा. द्वारा मवई वि.ख., श्री मनीष दुबे एपीसी एसएसए मण्डला द्वारा घुघरी
वि.ख., श्री
राजेश जयसवाल प्रवाचक डाईट मण्डला द्वारा निवास वि.ख. एवं श्री के.के. उपाध्याय
एपीसी एसएसए मण्डला द्वारा बीजाडांडी वि.ख. की सैंपल शालाओं की मॉनीटरिंग की गई।
No comments:
Post a Comment